भूली। भूली बी ब्लॉक स्थित विवाह भवन में भूली ब्लड डोनर ग्रुप और रोटी बैंक यूथ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ महेश कुमार वर्मा, पूर्व पार्षद सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, पूर्व पार्षद अशोक यादव, शशि भूषण सिंह का पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
मौके पर डॉ महेश कुमार वर्मा ने कहा कि ऐसे रक्तदान शिविर के आयोजन से रक्तदाताओं का हौसला बढ़ता है और युवा वर्ग को प्रेरणा मिलती है।

रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने कहा कि संस्था का कार्य सराहनीय है। पहल किया जाय तो सीएसआर फंड से संस्था को और मजबूत किया जा सकता है।
अशोक यादव ने अपने संबोधन में सभी रक्तविकारों को बधाई दी और रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाले संस्था को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।

रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई और रक्तदान कर मानव जीवन को बचाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में रक्तदान के क्षेत्र में योगदान देने वाली संस्था को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में दीपेश चौहान समर्पण एक नेक पहल, इरशाद आलम शाहबाज सिद्दकी मेमोरियल, सरिता सिंह खुशियों की उड़ान, ललिता सिंह कनक सेवा ट्रस्ट, बेनजीर परवीन रेड क्रॉस सोसायटी , नागेंद्र रवानी युवा रक्त मंच, आलोक वर्णवाल गोमो ब्लड डोनर ग्रुप शामिल थे।
रक्तदान के साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक लाख पेड़ लगाने के अभियान चला रहे रवि निषाद को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

रक्त संग्रह करने में जालान ब्लड बैंक के बलबीर सिंह, अभिषेक, रजनी, आंचल, महक, बंकिम चटर्जी ने योगदान दिया।
भूली ब्लड डोनर ग्रुप के रवि सिंह ने कहा कि रक्त की जरूरत को देखते हुए संस्था समय समय पर रक्तदान शिविर आयोजन करती है। आज के शिविर में जिन्होंने योगदान दिया उनका आभार व्यक्त करता हूं।
रोटी बैंक यूथ क्लब के रवि शेखर ने कहा कि मानव सेवा के लिए हमारी संस्था लगातार भोजन खिलाने अभियान चला रही है और साथ में मानव जीवनके रक्षा के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन करती आ रही है।
कार्यक्रम में श्रीमती शकुंतला देवी एजुकेशनल सोसायटी के प्रभारी नीरज शर्मा, आनंद झा, मनोज विश्वकर्मा, पारस यादव, रवि सिंह, अनिल सिंह, संतोष सिंह, ब्रजेश सिंह, गंगा बाल्मीकि, गुरुचरण सिंह, संजय सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, रणविजय सिंह, रीमा सिंह, हेमा सिंह, गीता सिंह, करुणा सिंह, प्रीति चौधरी, नुसरत, महुआ दत्ता, संतोष विश्वकर्मा, दिलीप झा, मनोज सिंह आदि मौजूद थे।


