धनबाद। धनबाद के केंदुआ 5 नंबर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता नवल पासवान के आकस्मिक निधन पर नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी नवल पासवान के परिजनों से मिली और नवल पासवान के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया। लक्ष्मी देवी स्व पासवान के परिजनों से मिल कर इस दुख की घड़ी में साथ खड़ा होने का ढांढस बंधाया।
नवल पासवान अपने पीछे पत्नी दो बेटा संतोष , संदीप व एक बेटी प्रीति के साथ भरा पूरा परिवार पीछे छोड़ गए।

