भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष को दी बधाई

Local


भूली। भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता को शक्ति मार्केट स्थित मां तारा इलेक्ट्रॉनिक में प्रथम मंडल अध्यक्ष ललन मिश्रा ने मनोज कुमार गुप्ता को मिठाई खिला कर बधाई दी।
ललन मिश्रा ने बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के अपेक्षा को पूर्ण करने की नीति को अपनाएं। हम श्री गुप्ता के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व दिया है उसका पालन करूंगा। भाजपा भूली मंडल और जिला स्तर तक जो कार्यकर्ताओं का स्नेह मिल रहा है उसके लिए सभी का आभारी हूं।
इस अवसर पर बबलू सिंह, राजेश गुप्ता, कलाकार जी सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *