हाईवा के चपेट में आने से बीसीसीएल कर्मी की मौत

Local

हाईवा बना काल

55 वर्षीय पोखन भुइयां को लिया चपेट में मौत

पोखन भुइयां बीसीसीएल कर्मी था ऐ5 वेस्ट मोदीडीह परियोजना में कार्यरत था

नियोजन की मांग को लेकर घंटों सड़क जाम

मौके पर पहुंची तेतुलमारी जोगता और सिजुआ पुलिस

बाघमारा। एक बार फिर हाईवा काल बन गई। बीसीसीएल में ट्रांसपोर्टिंग में लगी हाईवा जेएच 10 सीवाई 5281 ने सोमवार को एक व्यक्ति को अपने चपेट में ले लिया। जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय पोखन भुइयां बीसीसीएल के वेस्ट मोदीडीह परियोजना में जेनरल मजदूर के पद पर कार्यरत था।
घटना सिजुआ तेतुलमारी मुख्यमार्ग पर चर्च के समीप घटी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी। आवागमन बाधित हो गया। घटना की सूचना पाकर तेतुलमारी, जोगता और सिजुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित को समझाने का प्रयास किया।
पूर्व पार्षद छोटू सिंह ने बताया कि मृतक पोखन भुइयां बीसीसीएल कर्मी था और उसके मौत के बाद परिजन प्रबंधन से नियोजन की मांग किया है परियोजना पदाधिकारी से बात हुई है। नियोजन और मुवावजा मिलने की कार्रवाई की जा रही है। लोग घटना स्थल पर जमे हुए हैं।
फिलहाल प्रबंधन ने नियोजन और मुवावजा को लेकर लिखित आश्वासन नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *