@ विजय कुमार
बाघमारा। बाघमारा थाना में बोकारो प्रक्षेत्र के डीआईजी आनंद प्रकाश ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना डायरी, लंबित मामलों तथा पुराने वारंटी केसों की गहन समीक्षा की। डीआईजी आनंद प्रकाश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबे समय से लंबित वारंटी मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। थाना के अभिलेखों के बेहतर संधारण, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता तथा कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की भी हिदायत दी गई। साथ ही उन्होंने बाघमारा थाना प्रभारी के कार्य शैली पर संतोष जाहिर किया ।
वही डीआईजी आनंद प्रकाश ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और स्वक्षता का संदेश देते हुए जनता से एक पेड़ लगाने का अपील किया।

