प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के मनोनयन पर भूली में मना जश्न

Local


भूली। भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के मनोनयन का जश्न भूली के शक्ति मार्केट में मिठाई खिला कर मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
मौके पर मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड में भाजपा और मजबूत होगी।
पूर्व मंडल अध्यक्ष ललन मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने संघर्ष करने वालों को हमेशा सम्मान दिया है। साधारण कार्यकर्ता भी अपने संघर्ष से भाजपा में उच्च पद ग्रहण कर सकता है और यह भाजपा में ही संभव है।
महिला मोर्चा भूली मंडल की महामंत्री आशा राय ने कहा कि आदित्य साहू के नेतृत्व में भाजपा आने वाले चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा।
इस अवसर पर डॉ महेश कुमार वर्मा, सुमन सिंह, पंकज सिंह, बबलू सिंह, राजेश सिंह, संजीव कुमार सिंह कलाकार, प्रयाग राज रविदास, ऋषभ राज कश्यप, विष्णु सिंह , लड्डू सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *