भूली मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता का किया गया जोरदार स्वागत

Local

भूली भारतीय जनता पार्टी भूली मंडल के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता का अध्यक्ष बनने के उपरांत शनिवार को भूली के ख़रीक़ाबाद में कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया मनोज कुमार गुप्ता को अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी ।
भूली मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने मौके पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी भूली मंडल की ओर से बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मान संगठन विस्तार के साथ करेगी।मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन का बिस्तार के साथ हर बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बूथ अध्यक्ष उपेंद्र कुमार चौहान, बसंत कुमार राय, रोहित सिंह, रमेश कुमार, विनोद कुमार, संदीप कुमार, मनोज यादव, छोटू सिंह , जितेन्द्र तूरी, सोनू कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *