उज्जवल योजना में धोखा लाभुक आठ साल से इंतजार में

Local

भूली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वकांक्षी उज्ज्वला योजना में लाभुक को बिना गैस सिलेंडर और चूल्हा मिले ही आठ साल से एक्टिव बताया जा रहा है।
भूली की रूबी साहनी जिसका आधार नंबर 5384 5945 2563 है। रूबी साहनी ने उज्ज्वला योजना से गैस के लिए आवेदन दिया । लेकिन रूबी साहनी को कभी गैस सिलेंडर और चूल्हा नहीं मिला।
लेकिन रूबी साहनी को तब हैरानी हुई जब उसे विनय एच पी गैस एजेंसी में एक्टिव दिखाया गया। विनय एच पी गैस एजेंसी स्टेट बैंक कॉलोनी स्टील गेट 13 अप्रैल 2017 से एक्टिव बताया। एजेंसी के लिस्ट में रूबी साहनी का नाम दर्ज है।
रूबी साहनी ने बताया कि उज्ज्वला गैस योजना के तहत आवेदन की थी लेकिन मुझे गैस सिलेंडर और चूल्हा कभी मिला ही नहीं। विनय एच पी गैस एजेंसी स्टेट बैंक कॉलोनी स्टील गेट में मुझे केवाईसी में एक्टिव दिखा रहा है। वहां से मुझे भूली के दो काउंटर ललन जी और हरेंद्र जी के पास भेजा गया। दोनों ही काउंटर पर मुझे निराशा ही मिली। मेरे नाम का गैस सिलेंडर और चूल्हा किसी अन्य लाभुक को दे दिया गया है जो मुझे मिलना चाहिए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *