धनबाद। श्रीमती शकुंतला देवी एजुकेशनल सोसायटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन बिनोद बिहारी चौक स्थित एस जे ए एस हॉस्पिटल में रविवार को किया गया । रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल , सांसद प्रतिनिधि सह पूर्व पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू उपस्थित हूए और रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर उनका हौंसला बढ़ाया।
श्रीमती शकुंतला देवी एजुकेशनल सोसायटी के प्रभारी नीरज शर्मा द्वारा अंगवस्त्र ओढ़ाकर अतिथियों को सम्मानित किया गया । रक्तदान शिविर में रोटी बैंक यूथ क्लब के संस्थापक रवि शेखर बतौर अतिथि शामिल हुए।

रक्तदान शिविर में मंजीत कुमार, राहुल कुमार , धीरेन्द्र कुमार , मनीष आदि का सराहनीय योगदान रहा। 11 रक्तविकारों ने रक्तदान कर मानवता की रक्षा के लिए नियमित रक्तदान करने की बात कही।
श्रीमती शकुंतला देवी एजुकेशनल सोसायटी के प्रभारी नीरज शर्मा ने कहा कि रक्तदान मानवता की अमूल्य सेवा है। सभी रक्तविकारों को स्वस्थ जीवन व उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
मौके पर रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने कहा कि रक्त को बाहरी तत्वों से संतुलित किया जा सकता है लेकिन रक्त की कमी होने पर मानव ही एकमात्र विकल्प है जिसके रक्त से किसी की जान बचाई जा सकती है। 18 वर्ष से अधिक के सभी स्वस्थ स्त्री पुरुष को रक्तदान करना चाहिए। जिससे आप किसी के जीवन को बचा सकते हैं।

