भूली। भूली बस्ती और खेरकाबाद में समाजसेवी मुकेश लाल यादव के नेतृत्व में जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया गया।
कम्बल वितरण कार्यक्रम में बतौर अतिथि धनबाद सांसद ढुल्लू महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी शामिल हुई। कार्यक्रम में सावित्री देवी का भव्य स्वागत किया गया। सावित्री देवी ने जरूरतमंदों को कम्बल देकर दिया। मौके पर सावित्री देवी ने कहा कि धनबाद के विकास के लिए एकजुट होकर प्रयास करना है। धनबाद में तेजी से विकास हो रहा है। जिसमें धनबाद की हर एक जनता की सहभागिता जरूरी है। जब भी जरूरत पड़ेगी मैं सदैव आपके साथ खड़ी रहूंगी।
समाजसेवी मुकेश लाल यादव ने कहा कि सामाजिक बदलाव में मानवता को प्राथमिकता दें। समाज में आज भी एक वर्ग ऐसा है जिसे समाज का सहयोग की जरूरत पड़ती है। उनलोगों के सहयोग मानव सेवा के रूप में किया जाना चाहिए। मानव सेवा ईश्वर के सेवा के समान होता है।

कम्बल वितरण कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि पशुपालन विभाग के रजनीश तिवारी ने किया।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि शिक्षा विभाग अजय सिन्हा, सुमेश कुमार साव उर्फ गामा, सुमन कुमारी गुप्ता, कलावती देवी, पूर्व भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान, सावित्री देवी, कैलाश गुप्ता, सखि चंद महतो आदि मौजूद थे।

