महिला सशक्तिकरण को मिले नई धार – प्राची विश्वकर्मा

Local

भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव की तिथि भले ही घोषित ना हुई हो लेकिन राजनीतिक पार्टियों की तैयारी के साथ सामाजिक संगठनों की रणनीति भी दिखने लगी है। धनबाद नगर निगम के वार्ड 17 में स्थित सौभाग्य स्वयं सहायता समूह सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही है और अध्यक्ष प्राची विश्वकर्मा ने धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 17 को लेकर कहा कि हमारी संस्था सौभाग्य स्वयं सहायता समूह लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही है और महिला सशक्तिकरण के दिशा में कार्य करती आ रही है।
प्राची विश्वकर्मा ने कहा कि वार्ड 17 में सौभाग्य स्वयं सहायता समूह वैसे सामाजिक कार्यकर्ता को अपना समर्थन दे रही है जो महिला सशक्तिकरण को नई धार दे सके और वास्तव में वार्ड 17 का विकास कर सके। सामाजिक कार्यकर्ता सुमेश कुमार साव उर्फ गामा हमेशा सामाजिक कार्यों में शामिल रहे हैं और जनता के बीच जाकर वार्ड 17 के विकास को लेकर प्रयत्नशील रहे हैं। ऐसे प्रत्याशी का समर्थन कर जनता हित में फैसला लिया गया है।
सौभाग्य स्वयं सहायता समूह की सचिव कोमल देवी ने कहा कि संस्था कई बिंदुओं पर विचार कर रही है और जिसे अपना समर्थन देगी उसके जीत के लिए वार्ड 17 में सौभाग्य स्वयं सहायता समूह की सभी महिला सदस्य कार्य करेंगी। फिलहाल हम चुनाव के तिथियों का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *