मनमानी तरीके से ओबी डंप को लेकर फुटा ग्रामीणों का गुस्सा

Local

@ विजय कुमार

प्रबंधन से वार्ता विफल होने पर ग्रामीणों ने रोका कार्य
आश्वासन पर माने

कतरास। बीसीसीएल के मोदीडीह कोलियरी अंतर्गत संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी हिलटॉप द्वारा ओबी डंप के मनमानी तरीके से कार्य करने और प्रदूषण फैलाने के विरोध में बेलदरिया बस्ती और सोनारडीह के सैकड़ों ग्रामीण तेतुलमारी कोरियारी पहुंचे और प्रबंधन से वार्ता कर समस्या का समाधान करने का आग्रह किया। तेतुलमारी प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच वार्ता के दौरान सहमति नहीं बनी।
वार्ता विफल होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मोदीडीह कोलियरी में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी हिलटॉप का कार्य रोक दिया। कार्य रोके जाने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बात की जिसमें ग्रामीणों की समस्या समाधान को लेकर समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने और आउटसोर्सिंग प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।


स्थानीय ग्रामीण नीरज शर्मा ने बताया कि कंपनी द्वारा मनमानी तरीके से ओबी डंप किया जाता है जिसके कारण आसपास के बस्ती में प्रदूषण फैल रहा है। धूल से लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है।
ग्रामीण रंजीत चौहान ने कहा कि स्थानीय रैयतों के साथ प्रबंधन ने कुछ को नौकरी देकर विस्थापित किया। उसी आधार पर हम रैयतों को भी नौकरी देकर विस्थापित करे। प्रदूषण से लोगों को परेशानी हो रही है। प्रबंधन अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ी तो पूर्ण रूप से चक्का जाम कर दिया जाएगा।
ग्रामीण बेली देवी ने कहा कि ओबी डंप से फैल रहे प्रदूषण से परेशान हैं। प्रबंधन हमे नियम से विस्थापित करे नहीं तो हमलोग यहीं जान दे देंगे।
वहीं आक्रोशित ग्रामीणों से मोदीडीह कोलियरी के एजेंट गोपाल सिंह ने बात की और ओबी डंप को रोकने का लिखित आश्वासन देने की बात कही जिसके बाद ग्रामीण मान गए।
गोपाल सिंह ने बताया कि ओबी डंप किए जाने को लेकर ग्रामीणों का रोष था। पूरे मामला को उच्च अधिकारी को अवगत कराया गया है। जैसे ही कोई निर्देश प्राप्त होता है इस आधार पर आगे कार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *