महिला कांग्रेस ने जरूरतमंदों के बीच बांटा कम्बल

Local


भूली। भूली ई ब्लॉक सेक्टर 5 में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा के आवासीय कार्यालय में जरूरत मंडो के बीच कम्बल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर सीता राणा ने जरूरतमंदों को कम्बल दिया। सीता राणा ने इस अवसर पर कहा कि समाज में दबे पिछड़े लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया।
सीता राणा ने कहा कि समाज में आज भी कुछ लोग वंचित है। और भाजपा सरकार में ऐसी स्थिति बनाई जा रही है जिसमें मजदूर वर्ग के अधिकारों को छीन कर उन्हें और गरीब मजबूर बनाया जा रहा है।
मौके पर निखत परवीन, बेला देवी, आशा देवी, मनवा देवी, क्रांति देवी, साबो देवी, कमलेशिया देवी, चंदवा देवी, पूनम देवी, रीता देवी, कलवा देवी आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *