गणतंत्र दिवस पर लक्ष्मी देवी ने बांटा कम्बल

Local


धनबाद। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने भूली में झंडारोहण करने के उपरांत भूरंग नगर, सोम नगर दामोदरपुर हीरापुर धनबाद में जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया।
मौके पर लक्ष्मी देवी ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर मानव सेवा के तहत जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया गया।
लक्ष्मी देवी ने आगे कहा कि संविधान देश के हर नागरिक को समानता और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार देता है। हमे जागरूक होने संगठित होकर राष्ट्रहित में कार्य करना होगा। जो संविधान बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर ने देश को दिया उसे सुरक्षित रखना होगा। यही उन वीर योद्धाओं संघर्षशील विभूतियों के प्रति श्रद्धांजलि होगी उनका आभार होगा।
इस अवसर पर लालती देवी, सीमा देवी, संदीप कुमार, आशीष कुमार, पवन कुमार पासवान, सुरेश चौहान, दिलीप सिंहा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *