@ विजय कुमार
कतरास । गुरुवार को बीसीसीएल के कुसुंडा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण परिचय बैठक हुई, जिसमें महाप्रबंधक निखिल बी. द्विवेदी और कार्मिक प्रबंधक बाग साहब ने इनमोसा की कुसुंडा क्षेत्रीय नवनिर्वाचित कमिटी के सदस्यों से मुलाकात की।
इस बैठक में इनमोसा की बीसीसीएल डिवीजनल कमिटी के प्रमुख पदाधिकारी अध्यक्ष एम. पी. चौहान, उप महामंत्री अजीत सिंह डिवीजनल सचिव श्रीश कुमार संयुक्त सचिव सुधीर राम, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे सचिव नागेंद्र सिंह, संगठन सचिव गौतम महतो सहित अन्य कुसुंडा क्षेत्र के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे । इनमोसा सदस्यों ने प्रबंधक को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य नवनिर्वाचित क्षेत्रीय कमिटी का औपचारिक परिचय कराना, संगठन और प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा भविष्य में सहयोगपूर्ण कार्य करने की दिशा में चर्चा करना था।
यह बैठक माईनिंग सरदार व ओवर मैन और बीसीसीएल प्रबंधन के बीच का यह संवाद कंपनी के विकास और माइनिंग सरदार व ओवर मैन के लिए अत्यंत उपयोगी रहेगा।

