@ विजय कुमार
बाघमारा। बाघमारा के सोनारडीह थाना अंतर्गत भू धंसान के तीसरे दिन नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी प्रभावितों से मिलने सोनारडीह के दंतावाड़ी पहुंची। भू धंसान क्षेत्र का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी।
मौके पर लक्ष्मी देवी ने कहा कि दंताबाड़ी में भू धंसान में तीन लोगों की मौत और दर्जनों घरों को संवेदनशील घोषित करने से पूरा क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। बीसीसीएल सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। विस्थापन नीति का लाभ देने के बजाय लोगों को अपने नियति पर छोड़ दिया गया यह पूरी तरह अमानवीय कृत है। लोग मजबूरी में भय के कारण पलायन करने पर मजबूर हैं। अभी भी सैकड़ों परिवार गैस रिसाव होने से भयभीत हैं उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजा जाना चाहिए। बीसीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए ताकि भविष्य में कोई अनहोनी घटना न हो सके।

