महिला सशक्तिकरण के दौर में महिलाओं की भूमिका – शिवानी तिवारी

Local


भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 16 प्रत्याशी शिवानी तिवारी अपनी सशक्त भूमिका दिखा रही है। शिवानी तिवारी ने कहा कि लंबे अंतराल के बाद निगम चुनाव हो रहा है और यह अवसर इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि वार्ड 16 महिला आरक्षित वर्ग में है। महिलाओं को इस दौर में आगे बढ़ने अपने आप को साबित करने का अवसर देगा। महिला सशक्तिकरण की बात महज कागजों में सीमित ना रह जाए इसलिए जरूरी है कि महिला अपनी मौलिक भूमिका को पहचाने। और यह दायित्व आम जन मानस के बीच भी है कि जब वार्ड पार्षद सीट महिला के लिए है तो फिर ऐसी महिला का चयन किया जाय जो अपने दम पर कार्य कर सके ना की घर के पुरुष सदस्य के इशारे पर मुहर बन कर रहे। इस बार रबर स्टांप का चयन नहीं करना है बल्कि सशक्त भूमिका निभाने वाली प्रत्याशी का चयन करना है।
शिवानी तिवारी कहती हैं कि वार्ड का विकास के लिए पुरुष का होना या साथ होना उतना मायने नहीं रखता जितना की विकास का विजन होना होता है। अगर मेरे पास विजन है कार्य करने और कराने की योजना है तो शिक्षा, स्वास्थ्य, सौंदर्यीकरण, जल, सड़क, सफाई , नागरिक सुविधा को लेकर बेहतर कार्य किया जा सकता है।
शिवानी तिवारी वार्ड 16 के जनता से अपील करती हैं कि वार्ड 16 के विकास के लिए जनता अपना सहयोग और आशीर्वाद दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *