धूमधाम से मनाया गया संत रैदास जयंती

Local

रविदास जी के विचारों पर चलकर जीवन सफल हो सकता है। – शत्रुघ्न महतो

भूली। भूली के शिवपुरी स्थित संत रविदास आश्रम में रविदास विचार मंच के द्वारा संत शिरोमणि रैदास जी की 649 वीं जयंती रविवार को धूमधाम से मनाया गया। संत रैदास जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, शिशिर कुमार महतो, भुनेश्वर रविदास, अधिक यादव, सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, कर्मी देवी, जीतू पासवान, पंकज सिंह, मुरारी तांती, राणा दत्ता , नंदलाल राम शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन राम ने किया, स्वागत भाषण छोटू राम ने दिया। कार्यक्रम का संचालन मानस रंजन पाल और धन्यवाद ज्ञापन चंदन कुमार ने दिया ।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक प्रस्तुति करने वालों में कनक, सृष्टि, पल्लवी, आतीक, परिनिता , सुमित, नोबिता, अन्वी, बबन, लाडो, छोटू रितिका, वैदिका, कार्तिक ने प्रस्तुति दिया।
बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास अपने कविताओं के विहंगम स्वरूप के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने जीवन में आदर्श और सत्य की स्थापना की । जीवन जीने का पथ दिखाया, कर्म को प्रधान माना। उनके बताए मार्ग पर चलने से जीवन सफल हो सकता है।।
रविदास विचार मंच के महासचिव छोटू राम ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि रैदास जयंती धूमधाम से मनाया गया। भजन कीर्तन के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति से लोग मंत्रमुग्ध हो रहे थे। मंच की ओर से रैदास जयंती के पावन अवसर पर जरूरतमंदों के बीच कम्बल भेंट की गई।


इस अवसर पर मंच की ओर से रामदेव दास, राम सागर राम, सुरेश दास, बबलू कुमार, उपेन्द्र रविदास, मुंशी राम, कमलेश कुमार, दीपक रविदास, संजय राम, मंजय कुमार,शिवकुमार दास, आकाश कुमार, सुदामा राम, विनोद कुमार, शंभू प्रसाद राम ने महतवपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *