अन्नू देवी ने किया नामांकन किया जीत का दावा

Local

अन्नू देवी ने अपने समर्थकों संग निकाली आशीर्वाद रैली

कतरास। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 3 से समाजसेवी रौनक गुप्ता की मां अन्नू देवी ने मंगलवार को अपने समर्थकों संग नामांकन के लिए आशीर्वाद रैली निकाली। अन्नू देवी ने नामांकन कर पत्रकारों से बात की और कहा कि वार्ड 3 की जनता अपने क्षेत्र में विकास चाहती है। जनता के मूलभूत सुविधा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी के साथ नागरिक सुविधा को लेकर पूरी योजना के साथ जनता के लिए लड़ रही हूं। जनता का आशीर्वाद साथ और समर्थन मेरे साथ है।
समाजसेवी रौनक गुप्ता ने कहा कि वार्ड 3 में जनता के मूलभूत सुविधा के लिए कार्य किया जाएगा। हर घर में खुशहाली हो इसके लिए पूरी योजना के साथ जनता के बीच जाना है। वार्ड 3 की जनता जनार्दन का आशीर्वाद मेरे साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *