वार्ड 15 से पार्षद प्रत्याशी मौसमी कुमारी ने किया नामांकन
भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 15 से पार्षद प्रत्याशी मौसमी कुमारी ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन के उपरांत मौसमी कुमारी ने बताया कि वार्ड 15 में मेरे कार्यकाल और पूरे नगर निगम के कार्यकाल के दौरान विकास कार्य तेजी से हुआ। नागरिक सुविधा के दिशा में कार्य हुआ है। जिसे और तेज गति से विकास करना है। जनता जनार्दन का आशीर्वाद मेरे साथ है। पार्षद का कार्य ही बोलता है। जनता मेरे कार्यकाल में विकास देखी है।
पूर्व पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने कहा कि वार्ड का चुनाव नागरिक सुविधा के आधार पर होता है और वार्ड 15 में कार्य हुआ है। जनता जीत का आशीर्वाद देगी।


