वार्ड 16 से पार्षद प्रत्याशी अरुणा कुमारी ने किया नामांकन
भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 16 से पार्षद प्रत्याशी अरुणा कुमारी ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। अरुणा कुमारी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम बगान बी ब्लॉक हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने बाद आशीर्वाद यात्रा में निकली। बी ब्लॉक शिव मंदिर और ए ब्लॉक दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा। पूरे वार्ड 16 का नगर भ्रमण कर जनता से आशीर्वाद मांगा।
नामांकन के उपरांत अरुणा कुमारी ने बताया कि वार्ड 16 में मेरे कार्यकाल और पूरे नगर निगम के कार्यकाल के दौरान विकास कार्य तेजी से हुआ। नागरिक सुविधा के दिशा में कार्य हुआ है। जिसे और तेज गति से विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता रही है।
पूर्व पार्षद अशोक यादव ने कहा कि वार्ड का चुनाव नागरिक सुविधा के आधार पर होता है और वार्ड 16 में कार्य हुआ है। जनता जीत का आशीर्वाद देगी।

