वार्ड 16 का समुचित विकास मेरी प्राथमिकता – शिवानी तिवारी
भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 16 से पार्षद प्रत्याशी शिवानी तिवारी ने मंगलवार को अपना नामांकन किया। शिवानी तिवारी नामांकन से पूर्व आशीर्वाद रैली निकाल कर वार्ड 16 की जनता से आशीर्वाद प्राप्त किया।
नामांकन के उपरांत शिवानी तिवारी ने पत्रकारों से बात की और कहा कि वार्ड 16 का समुचित विकास ही मेरी प्राथमिकता है। वार्ड 16 में नागरिक सुविधा के नाम पर आई वॉश किया गया। वार्ड 16 में सड़क, पानी स्ट्रीट लाइट स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधा पर ध्यान नहीं दिया गया।
शिवानी तिवारी ने कहा कि जनता के पास अवसर है कि वह शिक्षा स्वास्थ्य सड़क पानी स्ट्रीट लाइट के मूलभूत सुविधाओं के साथ नागरिक सुविधा के लिए शिक्षित उम्मीदवार का चयन करें।
शिवानी तिवारी ने कहा कि मेरे पास वार्ड 16 के विकास के लिए योजना है। जनता अपना सहयोग आशीर्वाद दे और प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान करे तो वार्ड 16 का तेजी से विकास करूंगी।

