भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 16 की प्रत्याशी अनीता कुमारी ने अपने चुनावी प्रचार के दौरान कहा कि नागरिक सुविधा के साथ महिला सशक्तिकरण के दिशा में कार्य करना मेरी प्राथमिकता है। नागरिक सुविधा के तौर पर सड़क नाली स्ट्रीट लाइट सफाई शिक्षा स्वास्थ्य के दिशा में पूरी योजनाबद्ध तरीके से कार्य होगा। वहीं महिला सशक्तिकरण के दिशा में स्वयं सहायता समूह के जरिए महिलाओं को स्व रोजगार से जोड़ने और आर्थिक सामाजिक ढांचा को मजबूत करने के दिशा में कार्य करूंगी।
अनीता कुमारी के चुनावी प्रचार को लेकर दीपक महतो ने कहा कि वार्ड 16 में बदलाव के सहारे मतदाता विकास का चयन करने के विचार में हैं। अनीता कुमारी को क्रम संख्या 2 के चुनाव चिन्ह बेबी वाकर पर वोट दें और विजय बनावें।

