धनबाद। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 18 की पार्षद प्रत्याशी असहरी खातून को चुनाव चिन्ह बेबी वॉकर आवंटित किया गया है। अपने चुनाव प्रचार में असहरी खातून ने कहा कि वार्ड 18 के विकास के लिए पूरा प्रयास किया गया। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र में स्कूल का निर्माण, नागरिक सुविधा के लिए नाली, सड़क, स्ट्रीट लाइट का निर्माण, वृद्धा विधवा व विकलांग लोगों को पेंशन योजना का लाभ दिलाने में सहयोग किया।
असहरी खातून ने जनता से अपील करते हुए कहा कि मेरे कार्यकाल में और मेरे नेतृत्व में वार्ड 18 के विकास को देखते हुए आवाम से अपील करती हूं कि सेवा का अवसर दें। जो कार्य अधूरा रह गया है उसे पूरा करूंगी।


