लोकतांत्रिक देश में मतदाताओं के अधिकारों का हनन – जितेंद्र कुमार

Local


भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में बिना पूर्व सूचना के कई वार्ड में हजारों मतदाताओं को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। जिसके विरोध में रणधीर वर्मा चौक पर लोकतांत्रित तरीके से विरोध जताया गया। जिसमें शामिल होकर वार्ड 17 के पार्षद प्रत्याशी जितेंद्र कुमार ने कहा कि वार्ड नंबर 17 के पथरागोरा के सैकड़ों मतदाताओं को वार्ड नंबर 18 में शिफ्ट कर दिया गया है साथ ही वार्ड नंबर 17 के बहुत सारे मतदाता गणों को दूसरे बूथ केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया है। जितेंद्र कुमार ने कहा पदाधिकारी गणों के इस लापरवाही की जितनी निंदा की जाए कम है। रणधीर वर्मा चौक पर धरना देकर इस पर आपत्ति जताई है तथा मांग की गई है कि इसे सुधारा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *