महिला सशक्तिकरण से ही विकास संभव – रेमा सिंह

Local


भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रत्याशियों का प्रचार तेज हो गया है। धनबाद नगर निगम के वार्ड 15 की प्रत्याशी रेमा सिंह को क्रम संख्या 4 चुनाव चिन्ह मोती का हार आवंटित हुआ है।
रेमा सिंह ने अपने चुनावी प्रचार को लेकर कहा कि वार्ड के विकास को लेकर जनता बदलाव चाहती है। वार्ड 15 में उस स्तर पर विकास नहीं हुआ जैसी जनता को अपेक्षा थी। वार्ड 15 के विकास के लिए बदलाव महिला सशक्तिकरण के द्वारा ही तय होगी। महिला आरक्षित वार्ड में महिला सशक्त हो तभी विकास होगा। महिला सिर्फ घर नहीं बल्कि पूरे समाज की अवधारणा को दिशा दे सकती है।
रेमा सिंह ने जनता से वोट अपील करते हुए अपने लिए चुनाव चिन्ह मोती का हार पर वोट देने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य सड़क पानी स्ट्रीट लाइट सफाई के मुद्दे पर प्राथमिकता से कार्य करूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *