वार्ड 17 में सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने चलाया जन संपर्क अभियान

Local


भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 17 के पार्षद प्रत्याशी सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने जन संपर्क अभियान चलाते हुए प्रचार वाहन को रवाना किया। उक्त मौके पर सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने कहा कि वार्ड 17 के समुचित विकास की योजना लेकर जनता के बीच जा रहा हूं। मेरी प्राथमिकता नागरिक सुविधा के साथ महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार, बेहतर इलाज की व्यवस्था मुहैया कराना है और इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से वार्ड 17 का सम्पूर्ण विकास होगा।
सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने अपने लिए क्रम संख्या 8 चुनाव चिन्ह ब्रीफकेस छाप पर वोट करने की अपील की और कहा कि जनता अपना आशीर्वाद देकर विजय बनाए। आपका हर एक वोट वार्ड 17 के विकास के लिए ब्रीफकेस छाप पर मुहर लगाएं।


अनिल साव ने इस अवसर पर कहा कि सुमेश कुमार साव उर्फ गामा हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भूमिका निभाया है और जन सेवा के तहत लोगों के जरूरत के हिसाब से कार्य किया है। वार्ड 17 के जनता से अपील करते हैं कि वार्ड 17 के विकास के लिए सुमेश कुमार साव उर्फ गामा को अपना वोट देकर विजय बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *