भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 17 पार्षद प्रत्याशी जितेन्द्र कुमार ने घोषणा पत्र के साथ चुनावी प्रचार वाहन को रवाना किया। वार्ड 17 के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार ने इस अवसर पर जन मानस से अपील करते हुए कहा कि वार्ड के लोगो की जिम्मेवारी बनती है कि सोच समझकर निर्णय ले कि वार्ड 17 में ईकैसा प्रत्याशी चाहिए। वार्ड नंबर 17 विकास के मुद्दे पर पिछड़ा वार्ड है जिसे विकास की राह पर लेकर चलने की जरूरत है। वक्त आ गया है कि सही प्रत्याशी का चयन करें। सही प्रत्याशी ही वार्ड की दिशा और दशा तय कर सकता हैmj


