मेयर प्रत्याशी लक्ष्मी देवी ने किया जनसंपर्क

Local


धनबाद। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में मेयर प्रत्याशी लक्ष्मी देवी ने जनसंपर्क कर अपने पक्ष में क्रम संख्या 23 चुनाव चिन्ह फव्वारा छाप पर मतदान करने की अपील किया।
वहीं बसेरिया क्षेत्र में विजय राय रजक और संदीप कुमार के नेतृत्व में जनसंपर्क किया वहीं अन्ना कुमार के नेतृत्व में खेरकाबाद के वार्ड 13 में बूथ नंबर 347, 348 और 349 में जनसंपर्क किया।
लक्ष्मी देवी ने मौके पर कहा कि धनबाद के संपूर्ण विकास के लिए क्रम संख्या 23 चुनाव चिन्ह फव्वारा छाप पर वोट दें। धनबाद में पानी बिजली सड़क सफाई शिक्षा स्वास्थ्य की स्थिति दयनीय है। धनाढ्यों को गरीब लाचार वर्ग की सुध नहीं है। एसी कल्चर के कारण गरीबों पिछड़ों को विकास का लाभ नहीं मिल पाता है। धनबाद का विकास करना है तो फव्वारा छाप पर वोट दें और विकास को सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *