श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह
पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित
कतरास। कतरास के बड़कीबोआ पंचायत अंतर्गत सोरी टांड़ के कैशलपुर में पांच दिवसीय श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया।
गुरुवार को मंदिर परिसर से 151 कलश यात्रा निकाली गई। जय श्री राम जय हनुमान हर हर महादेव के जयकारा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बन गया। कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए आठ लेन स्थित जलाशय में जल भरण की विधि वैदिक मंत्रोचारण के साथ किया गया। जल भरण के बाद कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंचा और विधिवत कलश स्थापित किया गया।

कलश यात्रा में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो शामिल हुए। ढुल्लू महतो ने इस अवसर पर कहा कि सनातन धर्म में हमे अपनी संस्कृति और संस्कार बनाए रखना है। ऐसे आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिमय बन जाता है और इससे युवाओं में भी अपने धर्म और संस्कृति से अवगत होते हैं।
ढुल्लू महतो ने कैशलपुर की जनता और समारोह के सभी आयोजकों को शुभकामना दी और कहा कि भगवान शिव जी और हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हमारे सनातन धर्म को मजबूती प्रदान करेगी।

