सुमेश कुमार साव उर्फ गामा के पक्ष में आंबेडकर नगर में चला जनसंपर्क

Local


भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 17 के पार्षद प्रत्याशी सुमेश कुमार साव उर्फ गामा के पक्ष में आंबेडकर नगर में जनसंपर्क अभियान चला कर क्रम संख्या 8 चुनाव चिन्ह ब्रीफकेस छाप पर मुहर लगा कर समर्थन देने का अपील किया गया।
सुमेश कुमार साव उर्फ गामा के पक्ष में समर्थन कर जीत का आशीर्वाद मांगा। मौके पर प्राची विश्वकर्मा ने कहा कि वार्ड 17 के संपूर्ण विकास की योजना के साथ चुनाव में खड़े हैं। आपके आशीर्वाद से वार्ड 17 का विकास होगा। बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, नागरिक सुविधा, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, सफाई और महिलाओं को स्व रोजगार से जोड़ कर आर्थिक रूप से संबल प्रदान किया जाएगा। वार्ड 17 के विकास के लिए ब्रीफकेस छाप पर वोट दें।
मौके पर कोमल देवी ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सेवाभावी सुमेश कुमार साव उर्फ गामा को ब्रीफकेस छाप क्रम संख्या 8 पर मुहर लगाकर जीत दिलाने का काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *