भूली वासियों को किसी से डरने की जरूरत नहीं – ढुलू महतो

Local

धनबाद में आज विकास दिख रहा वह आपका आशीर्वाद है – ढुलू महतो

भूली। भूली के बुधनी हटिया के समीप मां मंगलाचंडी मंदिर प्रांगण में भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रत्याशी संजीव कुमार और धनबाद सांसद ढूलू महतो का भव्य स्वागत बड़ा फूल माला पहनाकर किया गया।
जनसभा को संबोधित करते हुए संजीव कुमार ने कहा कि धनबाद का विकास चाहते हैं तो 23 तारीख को 27 नंबर पर मिर्ची छाप पर दे।
वहीं सांसद ढुलू महतो ने कहा कि भाजपा परिवार का सदस्य निगम चुनाव में मिर्च छाप पर वोट दे। सांसद ने कहा कि धनबाद में विकास कार्य की तस्वीर बदल रही है। धनबाद में भय का माहौल बनाया जा रहा है। आपका बेटा ढुलू महतो के शरीर में जान है भूलीवासियों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। ना किसी व्यक्ति से ना बीसीसीएल से। हमेशा भूलीवासियों। को आवास खाली कराने का भय दिखाया जाता है। जब तक आपका बेटा है कोई भूली को खाली नहीं करा सकता।
ढूलू महतो ने संजीव कुमार के लिए मिर्च छाप पर वोट करने की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश लाल यादव, सुरेश साहू , मनोज कुमार गुप्ता, रजनीश तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान, इंद्रकांत झा, सुमन सिंह, ओम प्रकाश झा, मनमोहन सिंह, मंतोष कुमार, अजय सिन्हा, रंजीत कुमार बिल्लू, कैलाश गुप्ता, अजय सिन्हा, ललन मिश्रा, सतेंद्र ओझा, सुरमश कुमार साव उर्फ गामा, सूरज विश्वकर्मा, प्राची देवी, नरेश पंडित, कैलाश गुप्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *