धनबाद। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम के पक्ष में जनसंपर्क करते हुए जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि धनबद में विकास के नाम पर एक बड़े वर्ग की उपेक्षा की गई। लोग पानी बिजली के लिए त्राहिमाम करते हैं। प्रदूषण और विस्थापन झेल रहे। लेकिन कमजोर वर्ग तक धनबाद में विकास की रौशनी कैद है।
सीता राणा ने कहा कि धनबाद में विकास चाहिए नागरिक का सम्मान चाहिए तो कूपी छाप पर मुहर लगाकर भाई शमशेर आलम जी को विजय बनाइए।

