कतरास। धनबाद नगर निगम चुनाव में भुइयां समाज ने मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को समर्थन देने के लिए बाघमारा के कतरास स्थित छाताबाद स्वस्तिक टॉकीज सिनेमा हॉल में शुक्रवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों कि संख्या में लोग मौजूद रहे।जिसका नेतृत्व समाज के सामाजिक कार्यकर्ता गौतम ऋषि ने किया। उन्होंने कहा कि कई सालों से समाज के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है। संजीव सिंह जिसमें धनबाद नगर निगम के मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को वार्ड संख्या एक से आठ तक के भुईयां समाज के लोगों से मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील किया गया।
गौतम ऋषि ने कहा कि धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को समाज के उत्थान के लिए समर्थन देना है। जिसमें ऊन और सिलाई छाप पर वोट देना है। समाज को सशक्त बनाने के लिए और अधिकार के संरक्षण के लिए मजबूत प्रत्याशी संजीव सिंह ही विकास कार्य कर सकते हैं।

