भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में मेयर प्रत्याशी लक्ष्मी देवी ने अपने ई ब्लॉक सेक्टर 2 भूली स्थित आवासीय कार्यालय में चुनाव में स्नेह और समर्थन देने के लिए धनबाद की जनता का आभार व्यक्त किया।
लक्ष्मी देवी ने आभार जताते हुए कहा कि निगम चुनाव में धनबाद की देवतुल्य जनता ने अपार स्नेह और समर्थन दिया। इसके लिए आभारी हूं। जो वादा चुनाव के दौरान मैंने की थी उसको पूरा करने के लिए सदैव धनबाद के जनता के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी रहूंगी और धनबाद के विकास और जन कल्याण के लिए आवाज उठाती रहूंगी।
लक्ष्मी देवी ने मेयर पद पर निर्वाचित संजीव सिंह और धनबाद नगर निगम के 55 वार्ड पार्षदों को भविष्य के लिए शुभकामना देते हुए कहा कि जनता ने जिस उम्मीद पर आपको समर्थन दिया उसे पूरा करें।
लक्ष्मी देवी ने भविष्य की योजना को लेकर कहा कि धनबाद में कई जटिल समस्या है जिसे सुलझाने के लिए जिसमें पानी, बिजली, सड़क, सफाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा, प्रदूषण, विस्थापन शामिल है। सभी मुद्दों पर मुखर होकर काम करूंगी। धनबाद की जनता ने जो भरोसा मुझ पर दिखाया है। उस भरोसे पर खरा उतरूंगी।

