होली और ईद को लेकर भूली ओ पी में शांति समिति की बैठक

Local

माहौल को ना बिगाड़े, अफवाह से बचे – अभिनव कुमार

भूली। भूली ओ पी परिसर में होली पर्व और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक भूली ओ पी प्रभारी अभिनव कुमार के अध्यक्षता में हुई। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने शांतिपूर्ण तरीके से होली और ईद मनाने को लेकर अपना विचार साझा किया।
बैठक को संबोधित करते हुए अभिनव कुमार ने कहा कि होली और ईद शांतिपूर्ण तरीके से मने इसके लिए जो भी प्रशासनिक तैयारी है वह किया जा रहा है। शांति पूर्ण तरीके से त्यौहार मनाया जाय। इसके लिए सभी सदस्यों को अपने अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहना होगा।
अभिनव कुमार ने कहा कि माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के साथ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। अफवाह से बचे और अगर ऐसा कोई मैसेज दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
बैठक उपरांत अभिनव कुमार ने धनबाद नगर निगम चुनाव में विजय प्रत्याशियों के प्रतिनिधि को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। जिसमें वार्ड 15,16, 17 और 18 के विजेता पार्षद के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसके बाद अभिनव कुमार ने सभी को गुलाल लगाकर होली पर्व और ईद की बधाई दी।
इस अवसर पर सीता राणा, मिथलेश पासवान, पूर्व पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, अशोक यादव, ब्रजेश सिंह, इम्तियाज अंसारी, मो सद्दाम, जितेंद्र कुमार, अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी अरुण कुमार मंडल, विजय नारायण पाण्डेय, नीरज शर्मा, संकट मोचन पाण्डेय, गंगा बाल्मीकि, मानस रंजन पाल, पंकज सिंह , रवि सिंह, मनोज कुमार सिंह, सरजू शर्मा, संजय सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *