@ विजय कुमार
बाघमारा के टांडाबाड़ी भू-धसान के बाद उग्र हुए ग्रामीण, बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर बवाल
बाघमारा। बाघमारा के सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत टांडाबाड़ी बस्ती में हुई भू-धसान की घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।
घटना से नाराज़ ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है, जिसके चलते बीसीसीएल प्रबंधन को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब मौके पर मौजूद बीसीसीएल प्रबंधक को ग्रामीणों के उग्र तेवर का सामना करना पड़ा और वे दबे पांव वहां से निकलने लगे।

इसी दौरान भगदड़ जैसी स्थिति में बीसीसीएल की स्कॉर्पियो गाड़ी ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद ग्रामीण और ज्यादा उग्र हो गए और गाड़ी पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित परिवारों के लिए बीसीसीएल प्रबंधन के द्वारा राहत शिविर कैंप लगाया गया जिसमे लोगों को खाने पीने रहने की व्यवस्था किया गया ।
वहीं पीड़ित परिवारों का साफ करना है कि कैंप में किसी भी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मौके पर पुलिस बल और सीआईएसएफ के जवान तैनात हैं। वहीं, मृतकों के परिजन अस्पताल से शव आने का इंतजार कर रहे हैं।
घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। दो माह पूर्व उक्त स्थल के समीप गैस रिसाव की घटना हुई थी। लेकिन प्रबंधन और प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। यहां 150 घरों में लगभग एकणाजार की आबादी निवास करती है।

