135 वीं जयंती पर याद किए गए बाबा साहब

Local


भूली। भूली ई ब्लॉक सेक्टर 2 में नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र के केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी के आवासीय कार्यालय में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस अवसर पर लक्ष्मी देवी ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने दुनिया का सबसे मजबूत संविधान की रचना कर मजबूत देश की नींव रखी। बाबा साहब ने समाज में दबे कुचले पिछड़े वर्ग के अधिकारों की रक्षा की। बाबा साहब ने शिक्षा को अपनाने संगठित रहने और अपने अधिकार के रक्षा को लेकर लड़ाई लड़ने की बात कही। बाबा साहब के विचार आज भी प्रासंगिक है जिसे आत्मसात कर दलितों पिछड़ों के अधिकार के लिए लड़ने की जरूरत है।
मौके पर वार्ड 15 की पार्षद रेमा सिंह, कुसुम देवी, शारदा देवी, सीमा देवी, देवती देवी, मुनेश्वरी देवी, गजेंद्री देवी, सोनी देवी, लखिया देवी, लालती देवी, मुन्नी देवी, सुनीता देवी, रीना देवी, राधा देवी, अनशन देवी, सरोज देवी, पूनम देवी, अंजू देवी, संदीप कुमार पासवान, आशीष कुमार, सुरेश कुमार, पवन कुमार पासवान, राखी झा आदि उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *