भूली। भारतीय जनता पार्टी का बंगाल में प्रचण्ड बहुमत से जीत की खुशी को भाजपा कार्यकर्ता सह समाजसेवी सुमेश कुमार साव उर्फ गामा के नेतृत्व में आजाद नगर में जश्न मनाया गया। जिसमें भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग शामिल हुए। बंगाल चुनाव के जीत को झालमुड़ी खिला कर जश्न मनाया गया और पटाखा फोड़ कर अपनी खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने कहा कि बंगाल में प्रचण्ड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व और गृहमंत्री अमित शाह जी का रणनीति के साथ सनातन विचारधारा की जीत हुई है।
अनिल साव ने कहा कि भाजपा की जीत जनकल्याणकारी कार्यों और सनातन विचारधारा की मजबूत कड़ी का परिणाम है। भाजपा का विचार और मजबूत होगा और देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को और मजबूती से देखा और स्वीकारा जाएगा।
भाजपा नेत्री सह सौभाग्य स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष प्राची विश्वकर्मा ने कहा कि नारी बंधन बिल 2023 को लागू कराने की मंशा और विपक्ष के विपरीत रवैया का जवाब बंगाल की जनता ने दिया है। भाजपा की बंगाल में प्रचण्ड जीत आधी आबादी की शक्ति और उसके विचारों की स्वतंत्रता का प्रतीक है। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और बंगाल के मतदाताओं को ढेरों बधाई देती हूं।
इस अवसर पर सूरज विश्वकर्मा , कोमल देवी, अजय सिंह, राजेश ठाकुर , मनोज मिश्रा, ब्यूटी देवी, शर्मीला सिंह, भास्कर राय, प्रमोद विश्वकर्मा , परमेश्वर पंडित, रवि विश्वकर्मा, विशाल वर्मा, टिकू पासवान, चंदन बनर्जी, गीता देवी , किरण देवी , गुड़िया देवी , रीता दास , लिली देवी, उषा देवी , शीला देवी, विद्या देवी आदि शामिल थी।

