महिला कांग्रेस ने केक काट कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Local


धनबाद। सिन्दरी महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष मधु फिलिप्स के अध्यक्षता में रोड़ाबांध में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया। इस अवसर पर बतौर अतिथि धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा शामिल हुई। सीता राणा ने केक काट कर राहुल गांधी जी के दीर्घायु होने की कामना की और शुभकामना दी।
इस अवसर पर प्रियदर्शनी योजना के तहत लड़कियों और महिलाओं के बीच सेनिटरी पैड का वितरण किया।
मौके पर सीता राणा ने कहा कि राहुल गांधी जी के जन्मदिन को महिला कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से मनाया। राहुल गांधी के विचार देश में क्रांति ला सकता है और हाल के समय में राहुल गांधी जी की सभी दावे सच हुई और सरकार बेनकाब हुआ है। हम महिलाओं को संगठित होकर राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत बनाना है।
मौके पर नीनू देवी, कविता धीवर, मंजू देवी, सोमी प्रसाद, रूपा देवी, बसंती देवी, सुनीता देवी, भवनी देवी, मंगला सेन, रुमा दत्ता, सुनीता मंडल आदि शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *