अस्पताल में डालसा का कैंप, मरीजों को दी मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी

Local

धनबाद : झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, धनबाद के तत्वावधान में चलाए जा रहे 90 दिवसीय अवेयरनेस एवं आउटरीच कार्यक्रम के तहत धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में शनिवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया शिविर में अस्पताल पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, मुफ्त अधिवक्ता सुविधा और नालसा-झालसा की योजनाओं की जानकारी दी गई। लोगों को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि और आवेदन प्रक्रिया भी समझाई गई। डालसा टीम के वरीय पीएलबी चंदन कुमार,अनामिका सिंह, गीता सिंह और पूनम कुमारी ने बताया कि जिन लोगों पर मुकदमा चल रहा है या जो जेल में बंद हैं, उन्हें एलएडीसीएस योजना के तहत मुफ्त अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही 24 घंटे कानूनी परामर्श के लिए टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई। शिविर के दौरान एक मरीज, जिसे कुत्ते ने काट लिया था, अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने पहुंचा था लेकिन उसका कागजी काम पूरा नहीं हो पा रहा था। डालसा टीम ने उसका ऑनलाइन टोकन बनवाकर सर्जरी विभाग में इलाज करवाया और एंटी रेबीज इंजेक्शन दिलवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *