बाघमारा/ धनबाद जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल एरिया 3 के कोल डंप के समीप तिवारी बस्ती में बड़े पैमाने पर कोयला चोरी का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर बीसीसीएल और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की।। कोल डंप से चोरी कर कोयला इकट्ठा किया जाता था और फिर बाइक के माध्यम से विभिन्न अवैध डिपो तक पहुंचाया जाता था। कार्रवाई के दौरान एरिया-3 के नोडल ऑफिसर (सिक्योरिटी) शशि रंजन, प्रोजेक्ट ऑफिसर एसके शरण, सीआईएसएफ के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में सीआईएसएफ जवान मौके पर मौजूद रहे।
संयुक्त कार्रवाई में करीब 20 टन अवैध कोयला बरामद किया गया, जबकि 12 मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। जब्त कोयला और बाइक को स्थानीय थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

