@ विजय कुमार
बाघमारा। बाघमारा प्रखंड बीके बोआ कला उत्तर पंचायत के ग्रामीणों ने बुधवार को धनबाद रेल डीआरएम का पुतला जलाया। ग्रामीणों द्वारा डीआरएम के पुतला दहन के दौरान नारा लगाया और एक दिवसीय धरना देने की चेतावनी दी।
संतोष वानी ने कहा कि रेलवे द्वारा बोआ कला उत्तर पंचायत में धनबाद गया रूट पर फाटक संख्या 4 के पास लोगों के आवागमन को लेकर अंडरपास का निर्माण कराया था। लेकिन गुणवत्ता में कमी के कारण बिना बरसात और हल्की वर्षा के दौरान अंडरपास में पानी जमा हो जाता है। जिससे लोगो को परेशनी का सामना करना पड़ रहा है। डीआरएम धनबाद से कई बार आवेदन देकर समस्या समाधान को लेकर कहा गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकला ।
वहीं बबलू महतो ने कहा कि अंडरपास में पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने डीआरएम धनबाद का पुतला जलाया है। एक सप्ताह के अंदर समस्या का निदान नहीं किया गया तो एक दिवसीय धरना देकर विरोध दर्ज किया जाएगा। जिसकी जिम्मेवारी धनबाद रेल प्रबंधन की होगी।

