रागनी सिंह ने साधा निशाना संसद में आवाज उठाएं सड़कों पर ढोंग ना करे

Local

@ विजय कुमार

बाघमारा के अंगारपथरा में पकड़वाया हजारों बोरा कोयला

कतरास। कतरास के अंगार पथरा स्थित कांटा पहाड़ी में चल रहे अवैध कोयला कारोबार पर झरिया विधायक रागनी सिंह ने दबिश दी और मौके से हजारों बोरा कोयला को सीआईएसएफ से जप्त करवाया। बरामद कोयला को ट्रकों के माध्यम से प्रबंधन को सौंपा गया।
मौके पर रागनी सिंह ने कहा कि अवैध कोयला खनन से स्थानीय लोगों का जीवन संकट में आ गया है। क्या जान से कीमती कोयला हो गया है।
रागनी सिंह ने जनप्रतिनिधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ नेता सड़कों पर ढोंग कर रहे उन्हें संसद या विधानसभा में आवाज उठानी चाहिए।
रागनी सिंह ने अवैध कारोबारियों को लेकर कहा कि इन्हें भगवान का भी भय नहीं है। चिंटाही धाम के श्री राम मंदिर के नीचे भी कोयला निकाला जा रहा है। इसमें बीसीसीएल प्रबंधन स्थानीय पुलिस और नेताओं का संरक्षण के बल पर अवैध कोयला खनन हो रहा है। जिसके भय से लोग चैन की नींद नहीं सो पाते हैं।


रागनी सिंग के कांटा पहाड़ी में दबिश से अवैध कोयला खनन करने वाले मौके से भाग निकले। और मौके से हजारों बोरा कोयला को सीआईएसएफ ने जप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *