@ विजय कुमार
देश को कोयला की जरूरत मानसून से पहले सभी तैयारी का लिया जा रहा जायजा
रागनी सिंह के सवाल उठाने पर मनोज अग्रवाल ने कहा कहा कुछ लोग बीसीसीएल से ही बनते हैं और बीसीसीएल को ही दोषी ठहराते हैं। सफेद पोश लोग संलिप्त हैं और सर उठा कर चलते हैं
बाघमारा। बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने बाँसजोड़ा कनकनी निचितपुर कोलियरी का बुधवार को निरीक्षण किया । मनोज अग्रवाल निरीक्षण उपरांत पत्रकारों से भी बात की और कहा कि देश को कोयले की जरूरत है। मानसून से पहले की तैयारी की जा रही है जिससे कोयला खनन समय पर हो और कोयला का भंडारण और डिस्पैच समय पर हो। इसके लिए सभी कोलियरी में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
मनोज अग्रवाल ने झरिया विधायक रागनी सिंह द्वारा उठाया गया सवाल कि बीसीसीएल अवैध कोयला खनन के लिए दोषी है के जवाब में मनोज अग्रवाल ने कहा कि झरिया विधायक का यह निजी विचार है इस पर कुछ बोलना नहीं है। कुछ लोग बीसीसीएल से ही बनते हैं और बीसीसीएल को ही दोषी ठहराते हैं वह अपना विचार शुद्ध करें। सफेद पोश लोग इसमें संलिप्त हैं और सर उठा कर भी चलते हैं।
मनोज अग्रवाल ने कहा कि अवैध खनन को रोकने और कम करने को लेकर कहा है कोयला मंत्री से वार्ता हुई है। अवैध कोयला खनन को रोकने के लिए सीआईएसएफ के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।
जिला प्रशासन स्थानीय रैयत को जागरूक करने के लिए मीडिया बड़े अक्षरों में इसका उल्लेख करे।

