बीसीसीएल प्रबंधन कोयला चोरी छोड़ जनता को बिजली पानी दे – छोटू सिंह

Local

@ विजय कुमार

कतरास। बीसीसीएल के सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य गेट पर बुधवार को तेतुलमारी के ग्रामीण पार्षद छोटू सिंह और मुखिया अशोक ठाकुर के नेतृत्व में धरना पर बैठ गए। तेतुलमारी के ग्रामीणों का मांग था कि बीसीसीएल बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था करे।
छोटू सिंह ने मौके पर कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन कोयला चोरी छोड़ कर जनता को बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधा मुहैया कराए। छोटू सिंह ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन को तेतुलमारी के ग्रामीणों को बिजली और पानी देना होगा। ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं हुई तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
वहीं नागरिकला उत्तर के मुखिया अशोक ठाकुर ने ग्रामीणों को हो रही परेशानी को लेकर कहा कि ग्रामीणों की मांग जायज है। बीसीसीएल प्रबंधन कोयला उत्खनन करती है और प्रदूषण ग्रामीण झेलते हैं। प्रबंधन का दायित्व बनता है कि बुनियादी सुविधा ग्रामीणों को उपलब्ध कराए। लो वोल्टेज बिजली की समस्या और क्षेत्र में पानी की समस्या विकराल रूप में है। प्रबंधन अगर जल्द सुविधा देने पर राजी नहीं होता है तो ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रबंधन का चक्का जाम कर देंगे।
इस मौके पर बड़ी संख्या में तेतुलमारी क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *