त्याग और समर्पण का पर्व है ईद उल अजहा – रूबी खातून

Local

धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिला महासचिव रूबी खातून ने ईद उल अजहा के अवसर पर मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद उल अजहा त्याग और समर्पण का पर्व है। हमे अपने जीवन में दूसरों के लिए भी प्रेम करुणा रखना चाहिए। उनके प्रति त्याग और समर्पण का भाव रखना चाहिए यही ईद उल अजहा का पैगाम भी है। ईद उल अजहा के मौके पर समस्त देशवासियों को बधाई।
रूबी खातून ने अपने आवास पर ईद उल अजहा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा शामिल हुई। सीता राणा ने भी बकरीद की बधाई देते हुए कहा कि बकरीद त्याग और बलिदान का पर्व है। हमे अपने आस पास वैसे लोगों की भी मदद करनी चाहिए जिन्हें जरूरत है। दूसरे के जीवन में खुशियां बांटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *