छाताबाद गोलीकांड में तीन गिरफ्तार भेजे गए जेल

Local

@ विजय कुमार
कतरास। कतरास के छाताबाद में बीते 27 मई को छाताबाद में दो पक्षों के बीच आपसी रंजिश में मारपीट और गोलीकांड में कतरास पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बाघमारा अनुमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार विमल ने प्रेसवार्ता कर कतरास के कांड संख्या 152 / 26 के आलोक में पत्रकारों को बताया कि छाताबाद गोलीकांड में संलिप्त तीन लोगों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ में सभी ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। एक आरोपी आनंद कुमार यादव के निशानदेही पर एक देशी कट्टा दो जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किया गया है। कांड में संलिप्त जेएच 10 सीके 0025 काले रंग की स्कॉर्पियो जप्त किया गया है। छाताबाद गोलीकांड में आनंद कुमार यादव, विवेक कुमार ठाकुर और करण कुमार दास को न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *