@ विजय कुमार
वार्ड 5 की पार्षद निरुपमा देवी ने नारियल फोड़ कर किया शिलान्यास
शिलापट्ट नहीं लगने को लेकर मेयर और विधायक के बीच रंजिश को बताया वजह
बाघमारा। बाघमारा प्रखंड अंतर्गत धनबाद नगर निगम के वार्ड 5 में गुरुवार को पार्षद निरुपमा देवी ने 88 लाख की लागत से पीसीसी सड़क का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया।
निरुपमा देवी ने बताया कि धनबाद नगर निगम से पीसीसी सड़क की 88 लाख की योजना से करीब दो हजार फिट सड़क का निर्माण गजलितांड से शहीद स्मारक तक होगा। सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। स्थानीय लोगों को लंबे समय से सड़क की अपेक्षा थी जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
शिलान्यास कार्यक्रम में विधिवत निरुपमा देवी ने नारियल फोड़ कर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। लेकिन कार्यक्रम में 88 लाख की योजना को लेकर शिलापट्ट नहीं लगाया गया। जबकि नियम कहता है कि शिलापट्ट के माध्यम से योजना की राशि और अन्य जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाय। ताकि कार्य में पारदर्शिता बनी रहे।
शिलापट्ट नहीं लगाने के सवाल पर पार्षद निरुपमा देवी ने कहा कि धनबाद नगर निगम के मेयर और बाघमारा विधायक के बीच आपसी रंजिश के कारण शिलापट्ट नहीं लगाया गया। नेताओंबके बीच नाम को लेकर खींचतान होती है कि उसका नाम लगाया उसका नहीं लगाया। इस कारण से शिलापट्ट नहीं लगाया गया है।
क्षेत्र में शिलापट्ट नहीं लगाने और मेयर संजीव सिंह और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के बीच पहले से चली आ रही जुबानी जंग के बीच 88 लाख की योजना का शिलान्यास कार्यक्रम में शिलापट्ट नहीं लगाने के रूप में दिखने लगा है। आने वाले समय में मेयर और बाघमारा विधायक के बीच तल्खी का असर कही क्षेत्र के विकास कार्यों पर भी देखने को मिल सकता है।

