सत्ता से निराश जनता कांग्रेस पार्टी की ओर आशा से देख रही – राजेश किरण महतो

Local

@ विजय कुमार

संगठन सृजन 2026 के तहत बाघमारा में बैठक

बाघमारा। बाघमारा प्रखंड में कांग्रेस पार्टी की संगठन सृजन 2026 कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव राजेश किरण महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
राजेश किरण महतो ने कार्यकर्ताओं को जागरूक होने और सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ाने और जनता के बीच जाकर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य में एस आई आर चल रहा है इसमें निगरानी करने की जरूरत है ताकि एक भी मतदाता छूटे नहीं। क्षेत्र में बीएलओ के साथ मिलकर मतदाता सूची को बनाना है। एक भी मतदाता को उनके अधिकार से वंचित ना हो इसके लिए हर बूथ स्तर पर कार्य करना है। इसमें कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं के बीच समन्वय बना कर एस आई आर पर निगरानी रखनी है।
राजेश किरण महतो ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार से जनता निराश है और सत्ता से निराश जनता कांग्रेस पार्टी की ओर आशा से देख रही है। कांग्रेस पार्टी ही है जो जनकल्याण की योजना का कार्य किया और आगे भी करेगी।
कांग्रेस पार्टी के भीतर उत्पन्न कलह को लेकर महासचिव राजेश किरण महतो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विशाल परिवार है इसमें कहीं कुछ नाराजगी हो सकती है और इसे आपसी समाजस्य से निपटा लिया जाएगा।
राजेश किरण महतो ने दावा किया कि भाजपा के नीति से जनता त्रस्त है और आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को नकार देगी। कांग्रेस पार्टी पूरी ताग़त के साथ आएगी।
संगठन सृजन 2026 को पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, बाघमारा प्रभारी अवध नारायण प्रसाद आदि ने संबोधित किया।
बैठक में बाघमारा प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *